शराब के नशे में ससुर-दामाद गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, खगड़िया: शराब के नशे में चित्रगुप्तनगर पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मनोज पोद्दार राजेंद्रनगर व भोला पोद्दार बेगूसराय के बीरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पंडित के अनुसार दोनों रिश्ते में ससुर-दामाद है। दोनों पर मामला दर्ज किया गया है। जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार