केंद्रीय खेल मंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का किया गया प्रसारण

किशनगंज। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजुजू का राष्ट्र के नाम संबोधन का प्रसारण किया गया। बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड  संख्या 17 स्थित सिलाई सेंटर पर सुनने की व्यवस्था की गई थी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरण रिजुजू का राष्ट्र के युवाओं के नाम संबोधन का कार्यक्रम सुबह नौ से 11 बजे तक प्रसारित किया गया। जिसमे खेल मंत्री ने देश भर के नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं को भाग लेकर खेलकूद में अच्छा मुकाम हासिल करने का प्रयास करने की भी अपील की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेल मंत्री के संबोधन को प्रखंड स्तर के महिला मंडल, युवा क्लब व सिलाई सेंटर में प्रसारित करने का निर्देश दिया गया था। इसी के मद्देनजर नगर के वार्ड  संख्या 17 स्थित सिलाई सेंटर में महिला मंडल के बीच मोबाइल के जरिए सभी को खेल मंत्री का कार्यक्रम प्रसारित कर दिखाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक इमराना फिरदौसी, सिलाई सेंटर की संचालिका सुनंदा कुमारी, यूथ क्लब की शहजादी बेगम, चंदा कुमारी, दरकशा परवीन, हुमा नाज, सपना कुमारी, सरवर आलम, अनीता कुमारी, मु. रजा, रवि कुमार, सपना कुमारी, विकेश कुमार सिंह, नसरीन परवीन आदि उपस्थित रहीं।

मृतप्राय अवस्था में हैं सरकारी सिचाई के सभी साधन यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार