सीएए पर राजद पत्थरबाजी कर सरकारी संपत्ति का कर रहा नुकसान

जमुई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को शहर के एकलव्य कॉलेज परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा ने कहा कि विपक्ष सीएए पर भ्रम फैलाकर स्वार्थ की अपनी राजनीतिक दुकान चमकाने में लगा है। विपक्ष टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोलकर सुनियोजित तरीके से प्रायोजित हिसा कर देश को तहस-नहस करने पर आमदा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद सीएए कानून के विरोध में हिसक प्रदर्शन कर पत्थरबाजी कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान एवं गरीब आम आदमी के रोजमर्रा के रोजगार के साधन को तहस-नहस करने में लगा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा की जब गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जो इस देश के मुसलमान हैं। उनको इस देश के अंदर चिता करने का सवाल ही नहीं है। यह कानून भारतीय मुसलमानों के साथ भेदभाव नहीं करता है। उन्होंने कहा की सीएए का उद्देश्य केवल अल्पसंख्यकों की रक्षा करना है जो अपने संबंधित देशों में अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण सताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कांग्रेस के नेताओं ने भी शरणार्थियों को नागरिकता देने का विषय उठाया है परंतु वर्तमान सरकार के द्वारा इस कानून के पास किए जाने पर वे हताश हो गए हैं। मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, विनय कुमार पांडेय, नवल किशोर सिंह, सोनेलाल पासवान,वृजनंदन सिंह सहित दर्जनभर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
गृह रक्षक बहाली 2011 के अभ्यर्थियों ने डीएम को दिया ज्ञापन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार