सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल

कौआकोल-सोखोदेवरा मुख्य पथ पर मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की पहचान सोखोदेवरा गांव निवासी प्रेम पासवान एवं नसीबन मांझी के रुप में हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कौआकोल बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार