पुलिस पर हमला कर अपहरण के आरोपी पुत्र को उसके माता-पिता ने भगाया

बिहारशरीफ: अपहरण कांड के मामले में मंसूर नगर मोहल्ला स्थित एक मकान से आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर उसके माता-पिता ने रोड़ेबाजी कर दी और आरोपी पुत्र को भगा दिया। पुलिस अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार तो नहीं कर पाई लेकिन पुत्र को भागने के आरोप में माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। अब सवाल यह उठता है कि जब पुलिस को सूचना मिल गई थी कि अपहरणकांड का आरोपी घर पर छुपा है तो उसे पकड़ने के लिए पुलिस पूरी व्यवस्था से क्यों नहीं गई। ऐसे छोटे मोटे मामले में किसी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पूरी तैयारी के साथ जाती है पर अपहरण के आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी से नहीं जाना पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। थानाध्यक्ष विजेंदर सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को नवादा जिले की अकबरपुर थाना पुलिस अपहरण के आरोपी राजा पासवान को गिरफ्तार करने आयी थी। लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद सोमवार को वहां की पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि आरोपी अपने घर में छिपा है। सूचना के उपरांत उसे गिरफ्तार करने पुलिस आरोपी के घर गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन उसके माता-पिता ने पुलिस पर रोड़े से हमला कर आरोपी पुत्र को भगा दिया। पुलिस ने आरोपी को भगाने व पुलिस पर हमला करने के आरोप में पिता रामरूप प्रसाद व माता बाढो देवी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि फरार बदमाश अपहरण कांड का आरोपित था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अब सवाल यह उठता है कि पुलिस के सामने आरोपी भाग निकला तो पुलिस ने उसका पीछा क्यों नहीं किया। इस तरह के कई सवाल उठ रहे हैं।

ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार