रात्रि चौपाल में मानव श्रृंखला को ले जागरूक किए जा रहे लोग

जहानाबाद। आगामी 19 जनवरी को आयोजित राज्यव्यापी अभियान मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर जन जागरुकता सह रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवीन कुमार, एसपी मनीष,उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता, एसडीओ निवेदिता कुमारी सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी रात्रि चौपाल में देर रात तक लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। ठंड की मौसम में भी चौपाल में ग्रामीण लोगों की भागीदारी अत्याधिक दिख रही है।

डीएम द्वारा रात्रि चौपाल में लोगों को जल-जीवन-हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन अभियान के विषय में लोगों को विस्तृत जानकारी दी जा रही है। वे मानव श्रृंखला में शामिल लोगों से शपथ दिला रहे हैं कि हम पर्यावरण का संरक्षण, नशा को अपने जीवन से दूर करने, बाल विवाह तथा दहेज न लेंगे और न देंगे। उप विकास आयुक्त द्वारा रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत खालिसपुर पंचायत में शामिल होकर लोगों को मानव श्रृंखला के लिए जागरूक किया गया।

मुठेर चौपाल में एसडीओ ने लोगों से कहा कि मानव श्रृंखला आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी है। आज के युवा वर्ग को इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपने निर्धारित जगहों पर ग्रामीणों के साथ मानव श्रृंखला में खड़ा होने का आग्रह किया।
वहीं जहानाबाद प्रखंड के कल्पा पंचायत में डीएओ सुनील कुमार, किनारी परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता पंकज घोष, मखदुमपुर प्रखंड के डकरा पंचायत में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रियदर्शी अमरेश, रतनी फरीदपुर प्रखंड के कसवां पंचायत में सहकारिता पदाधिकारी बाबू राजा, लाखापुर में खाद्य निगम के महाप्रबंधक बेलाल, काको प्रखंड के बरावां में जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू नाथ झा, बारा में सुनील कुमार, खालिसपुर कोषागार पदाधिकारी चन्दन कुमार, घोसी प्रखंड के भारथु योजना पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा, साहोबिगहा में जीविका के परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी, मोदनगंज प्रखंड के ओकरी पंचायत कल्याण पदाधिकारी जनार्दन राम तथा हुलासगंज प्रखंड के चीरी पंचायत में परिवहन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार एवं दावथु पंचायत में सहायक परियोजना पदाधिकारी मो शोएब अख्तर शामिल हुए तथा लोगों को मानव श्रृंखला विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं लरसा अमलेन्दु कुमार, मांदेविगहा में ध्रव नारायण प्रसाद, मुठेर में नप के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, मखदुमपुर प्रखंड के जमनगंज में भूमि सुधार उप समाहर्ता शिबगतुल्लाह, कचनावां में साक्षरता के दुर्गा यादव, कलानौर डॉ रमाकांत प्रसाद, कोहरा में खनन पदाधिकारी मधुसुदन चतुर्वेदी, रतनी फरीदपुर प्रखंड के मुरहारा पंचायत में वरीय उप समाहर्ता संजीव जमुआर, सर्वेश कुमार, नोआवां स्वास्थ्य विभाग के अनवर आलम, काको प्रखंड के मनियावॉ में महफूज आलम, नेरथुआ में एमडीएम के दिनेश पासवान, नोनही में आत्मा के अरविन्द कुमार, घोषी प्रखंड के कुर्रे में खाद्य निगम के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद, मोदनगंज प्रखंड के देवरा पंचायत में भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, गंधार में शिक्षा विभाग के योजना एवं लेखा विनोद कुमार तथा हुलासगंज प्रखंड के केउर पंचायत में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो मुस्ताक एवं खुदौरी पंचायत में डीईओ विद्या सागर सिंह शामिल हुए है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार