देशव्यापी हड़ताल को लेकर निकाला जुलूस

फोटो नंबर 08 एआरआर 31

कैप्शन: नरपतगंज में जुलूस में जन जागरण शक्ति संगठन के लोग
संसू.,फुलकाहा (अररिया): मजदूरों और किसानों की देशव्यापी हड़ताल को लेकर नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जन जागरण शक्ति संगठन एवं किसान सभा के बैनर तले दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा एनआरसी एवं सीएए के खिलाफ जुलूस निकाला गया फिर प्रखंड मुख्यालय में सभा का आयोजन कर एनआरसी वापस लो का नारा दिया गया। मालूम हो कि बुधवार को प्रस्तावित पूरे भारतवर्ष में कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को किसान सभा के जिलाध्यक्ष श्यामदेव राय की अध्यक्षता में नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल परिसर में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हो गए। जहां पर हाई स्कूल परिसर से जुलूस निकाला गया जो जुलूस एनआरसी वापस लो सहित कई नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे जहां मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष गिरानंद पासवान, जन जागरण संघ शक्ति संगठन के रंजीत पासवान ,मुन्नी देवी, पवन कुमार ,मोहम्मद शाहनवाज, रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष संगीता देवी , शोभा देवी, बीबी अंजुमन आदि के द्वारा सभा में जमकर सरकार पर निशाना साधते हुए एनआरसी वापस लो का नारे दिए।
दादीजी महिला मंडल ने किया एक दिवसीय मंगल पाठ का आयोजन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार