ग‌र्ल्स स्कूल में मेहंदी रचे मेरे हाथ प्रतियोगिता आयोजित

छपरा। शहर के राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को जल जीवन हरियाली को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नवीं व दसवीं की करीब 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें छात्राओं ने अपने हथेली व कलाई पर एक से बढ़कर एक पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाली मेहंदी बनाई थी। जिसमें प्रथम पुरस्कार नवीं कक्षा की छात्रा प्रीती कुमारी, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से नवीं कक्षा की छात्रा भूमिका सिंह एवं जीविका रही वहीं तृतीय पुरस्कार तृप्ति कुमारी रही। वहीं रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, मीनाक्षी कुमारी की मेहंदी अच्छी लगी थी।

दहेज को ले विवाहिता की हत्या को ले प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें
उसके पूर्व ग‌र्ल्स स्कूल की प्राचार्य उषा देवी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं में रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने छात्राओं को जल जीवन हरियाली के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए तालाब, कुंआ व पेड़ा पौधा बहुत ही जरूरी है। उसको बचाने को लिए हमे सामूहिक प्रयास करना होगा। प्राचार्य ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षिका कुमारी ज्योतसना, प्रियंका कुमारी, सुनीता सिंह, विभा सिंह, अलका सहाय, नीलम कुमारी, उषा कुमारी, वीणा कुमारी, शिक्षक यशपाल सिंह, कृष्ण कुमार, असलम जावेद अंसारी,मनोज तिवारी, समेत अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार