खेलो इंडिया कबड्डी खेल के रेफरी में जमालपुर के लाल राजेश का चयन

- गुवाहाटी में 9 से 13 जनवरी तब चलेगा कबड्डी प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी, जमालपुर ( मुंगेर ) : भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जमालपुर के मिल्कीचक निवासी राजेश कुमार का चयन रेफरी के रूप में होने से जिले के खेल प्रेमियों खासा उत्साह का माहौल है। गुवाहाटी में 9 से 13 जनवरी चलने वाले खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष कन्हैया तांती ने बताया कि पहली बार जिले के किसी खिलाड़ी का रेफरी के रूप में चयन हुआ है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता भारत सरकार द्वारा हर साल खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए आयोजित कराई जाती है। प्रतियोगिता में मुंगेर जिला कबड्डी संघ के सचिव मिल्कीचक निवासी राजेश कुमार के चयन से खिलाड़ी सहित संघ ने भी प्रसन्नता जाहिर किया। राजेश कुमार को ओम प्रकाश, सच्चिदानंद पांडे, जितेंद्र लाल, चंदन कुमार, विनोद कुमार, महेश कुमार, कुमार विजय आदि ने भी बधाई दी है।
भीमबांध पहुंचेंगे सरकार, मिलेगी करोड़ों की सौगात यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार