पैक्स धान खरीद न किए जाने पर चिता

प्रखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष सह युवा शक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतन कुमार सिंह ने कुटुंबा प्रखंड में पैक्स के माध्यम से /धान की खरीदारी न होने पर गंभीर चिता जताई है। कहा कि प्रखंड के किसानों को इस वर्ष मौसम की मार की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। असमय वर्षा के कारण किसान का धान या तो खेतों में पड़ा है अथवा पैक्स धान की खरीद करेगा, इस आशा में किसान खलिहान में रखे हुए हैं। किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि आखिरकार किसान लाचार हो धान औने पौने दाम में व्यापारियों के हाथों बेच रहे हैं। कहा है कि प्रखंड के विभिन्न पैक्स द्वारा शीघ्र धान खरीद न की जाती है तो किसान मोर्चा एवं युवा शक्ति मोर्चा द्वारा प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि किसान जब एक क्विटल धान बेच रहे हैं तो उन्हें 465 रुपये का घाटा झेलना पड़ रहा है। पैक्स के धान क्रय केंद्र पर धान का समर्थित मूल्य 1850 रुपये है। जबकि बाजार के व्यापारी 13-14 सौ रुपये धान की खरीद कर लेते हैं। युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड में किसानों का धान को भंडारण करने की भी क्षमता हासिल नहीं है। ऐसे में किसान क्या करें क्या न करें। उन्होंने अधिकारियों से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार