गोली मारकर युवक की हत्या

वैशाली।

बराटी ओपी क्षेत्र की काशीपुर चकबीवी पंचायत के काशीपुर गाव निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की देर शाम आठ बजे के बाद की है। मृतक 45 वर्षीय अरुण कुमार सिंह काशीपुर गाव निवासी लखनदेव सिंह का पुत्र था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बराटी ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों से घटना की जानकारी ली।
मिली जानकारी अरुण कुमार सिंह फुलहारा बाजार से सब्जी खरीद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर मदन ब्रह्म के समीप पीछे से अरुण की गर्दन में गोली मार दी। अपराधी कितनी संख्या में थे यह पता नहीं चल सका। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हुए और इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहा चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अरुण अपना ट्रैक्टर रख कर जीवन यापन करते थे। घटनास्थल के समीप एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया पति उमाशकर प्रसाद सिंह ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। समाचार भेजे तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था। बाराटी ओपी प्रभारी प्रभुनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी।
महनार के आंबेडकर चौक पर आटो पलटने से छात्र की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार