प्राचार्य पहुंचे कॉलेज, आपसी समझौते से निपटा विवाद



टीएस कॉलेज हिसुआ में प्राचार्य और शिक्षकेत्तर कर्मियों के बीच का विवाद टल गया है। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद को दूर करने पर सहमति बनी। बता दें कि पिछले तीन दिनों से कॉलेज में प्राचार्य और शिक्षकेत्तर कर्मियों के बीच टकराव बना हुआ था। एक ओर प्राचार्य द्वारा थाने में कुछ कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। वहीं दूसरी ओर शिक्षकेत्तर कर्मचारी लगातार प्राचार्य कक्ष के समीप धरने पर बैठे हुए थे।
प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद गुरुवार की दोपहर पुलिस सुरक्षा में कॉलेज पहुंचे। वे अपने कक्ष की ओर जाने के लिए बढ़े तो धरना पर बैठे शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने रास्ता रोक दिया। केस के अनुसंधानकर्ता एसआई रामाशंकर प्रसाद के आग्रह पर धरनार्थियों ने प्राचार्य कक्ष खोलने की अनुमति दी। इसके बाद एसआई रामाशंकर ने प्राचार्य से घटना का ब्योरा लिया। तथा सीसीटीवी फुटेज की मांग की। मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रविशंकर जमुआर, डॉ. विजय कुमार आदि पहुंच गए और प्राचार्य से कॉलेज व छात्रहित में विवाद को समाप्त करने का सुझाव दिया। 10 जनवरी से इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा आरंभ होने का भी हवाला दिया। इसके बाद प्राचार्य ने डॉ. अशोक कुमार को कर्मचारियों से बात कर विवाद सुलझाने का जिम्मेदारी दी। डॉ. अशोक कुमार की मध्यस्थता के बाद आंदोलनरत कर्मियों ने आंदोलन वापस ले लिया। प्राचार्य ने शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की पदोन्नति कि फाइल विधिसम्मत तरीके से विश्वविद्यालय भेजने का आश्वासन दिया। तथा प्राथमिकी के आरोपित कर्मियों के आने के बाद प्राथमिकी को भी वापस लेने का आश्वासन दिया। प्राचार्य के इस निर्णय का शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व कॉलेज के शिक्षकों ने स्वागत किया। तथा कॉलेज के सभी कार्यो में उनके साथ चलने का भी आश्वासन दिया।
सड़क किनारे घर में घुसा ट्रक, मां-बेटी की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार