एकरामा पंचायत के उप मुखिया पदमुक्त

चेवाड़ा । प्रखंड के एकरामा पंचायत में शुक्रवार को गहमागहमी का माहौल दिखा। पंचायत में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज दिखी। एकरामा पंचायत के उप मुखिया सुदेश यादव के प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसके बाद उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 7 वार्ड सदस्य ने वोटिग की, जबकि उप मुखिया के पक्ष में मात्र 3 वार्ड सदस्य वोटिग किए, जिसके बाद सुदेश यादव को उप मुखिया के पद से पद मुक्त कर दिया गया और इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी जा रही है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार