फॉल आर्मी वर्म से बचाव की दी गई जानकारी

पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्यामा बाजार में शुक्रवार को प्रखंड के प्रगतिशील किसानों को मकई फसल को फॉल आर्मी वर्म से नुकसान से बचाने को लेकर कृषि विशेषज्ञों और पायोनियर कंपनी के कर्मियों ने जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड कृषि समन्वयक राजन कुमार चौधरी ने किसानों को बताया कि मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म से नुकसान होने की संभावना दिख रही है इसलिए किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यह कीड़ा फसल की बोआई से लेकर मोचा आने तक लग सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कीटनाशक के छिड़काव की जानकारी भी दी। बैठक में मौजूद किसानों को पायोनियर कंपनी के कर्मी सोनू कुमार चौधरी और किशोर कुमार सिंह के द्वारा मुफ्त में कीटनाशक दिया गया। इस मौके पर खाद बीज व्यवसायी अर्जुन कुमार सिंह, प्रखंड कृषि समन्वयक राजीव कुमार रंजन, कृष्ण कमलेश निषाद, नोडल कृषि समन्वयक रौशन कुमार, किशोर कुमार, सचिन कुमार, प्रगतिशील किसान जयकृष्ण यादव, सुरेंद्र मंडल, मुखिया चंद्रदेव राय, सतेंद्र यादव, मंटू ठाकुर, राजेश मंडल, डब्ल्यू सिंह, संजय मंडल, बैधनाथ मंडल आदि मौजूद थे।
गांगुलीपाड़ा में पति से नोक-झोंक पर पत्‍‌नी ने की खुदकशी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार