आओ हाथ से हाथ मिलाएं, मानव श्रृंखला बनाएं

खगड़िया। जल-जीवन-हरियाली, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन व शराब बंदी को लेकर सरकारी निर्देशानुसार 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला निर्माण की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है। मानव श्रृंखला बनाने को लेकर डीएम, एडीएम, बीडीओ समेत सभी सरकारी विभाग के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। जिले में मुख्य व सहायक मार्गो सहित कुल 240 किलोमीटर में मानव श्रृंखला बनाई जानी है, जिसमें ढाई लाख मानव बल हाथ से हाथ जोड़ श्रृंखला बनाएंगे।

=====
एनएच-31 पर बनेगी सबसे लंबी मानव श्रृंखला
खगड़िया में सबसे लंबी मानव श्रृंखला एनएच- 31 पर बनेगी जो बेगूसराय सीमा से आरंभ होकर सतीशनगर में भागलपुर सीमा को जोड़ेगी। मानव श्रृंखला बनाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न स्तरों पर बैठक आयोजित कर मानव श्रृंखला निर्माण की रणनीति बनाई जा रही है।
शहर के विश्वनाथगंज में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी यह भी पढ़ें
======
सफलता को लेकर ये सब उपाय किए जा रहे हैं
= शनिवार को पंचायत स्तर पर साइकिल रैली निकाली जाएगी
= 14 जनवरी को पतंग उड़ाओ कार्यक्रम आयोजित है
= 16 जनवरी को सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा
लोजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य बनीं पूर्व विधायक सुनीता शर्मा यह भी पढ़ें
= 17 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में मेहंदी लगाओ, मानव श्रृंखला बनाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
======
कहां-कहां बनेगी मानव श्रृंखला
= जिले में सबसे लंबी मानव श्रृंखला एनएच 31 पर 48 किलोमीटर की होगी। जो बेगूसराय व भागलपुर सीमा को जोड़ेगी।
= प्रखंड स्तर पर सबसे लंबी मानव श्रृंखला गोगरी प्रखंड में होगी। यहां 62.8 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनेगी।
= सदर प्रखंड में 52.2 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनेगी।
= मानसी प्रखंड में 14.3, अलौली 24.5, चौथम 22, बेलदौर 24 एवं परबत्ता में 20.2 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
======
जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन व शराबबंदी को लेकर 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। जिसे लेकर तैयारी के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खगड़िया में सभी के सहयोग से 240 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
अनिरुद्ध कुमार, जिला पदाधिकारी, खगड़िया
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार