पेज 3: मंडल कारा में 60 पुड़िया गांजा बरामद



मंडल कारा में सोमवार की सुबह 60 पुड़िया गांजा लगभग 250 ग्राम बरामद किया गया। पुड़िया पॉलीथिन में रखी हुई थी। जेलर रामविलास दास ने बताया कि वे सुबह में मंडल कारा के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर घूम रहे थे। इस दौरान उत्तर दिशा की तरफ जेल परिसर के अंदर दीवार के पास एक प्लास्टिक पर नजर पड़ी। खोलकर देखा तो उससे 60 पुड़िया गांजा मिला। उन्होंने संभावना जताई कि किसी शरारती तत्वों की यह करतूत है। जिसने प्लास्टिक में गांजा रखकर अंदर फेंका है। 11 नवंबर को भी एक नाबालिग जेल के अंदर गांजा फेंकने का प्रयास करते हुए पकड़ाया था। स्थानीय लोगों ने गांजा फेंकने के दौरान उसे पकड़ लिया था।
पेज 5 : गोविदपुर उपकेंद्र में लगा 5 एमभीए का ट्रांसफार्मर यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि मंडल कारा के उत्तर दिशा में सड़क बनी हुई है। जिससे होकर लोग बेल्दरिया टोला सहित अन्य इलाकों तक आवागमन करते हैं। यह मार्ग जेल की दीवार से काफी नजदीक है। हालांकि जेल की सुरक्षा के लिए संतरी पोस्ट बने हुए हैं, जहां सुरक्षाकर्मी प्रतिनियुक्त रहते हैं। बावजूद इस प्रकार की गतिविधियां सामने आना, जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जेलर रामविलास दास ने बताया कि गांजा बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार