मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मे आज कोर्ट मे हो सकता है फैसला, तिहाड़ जेल में बंद है आरोपी ब्रजेश ठाकुर

14 Jan, 2020 09:27 AM | Saroj Kumar 623

बिहार के मुजफ्फरपुर में बहुचर्चित बालिका गृह कांड पर कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। बालिका गृह में बच्चियों के यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली के साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ कुलश्रेष्ठ की अदालत को मामले में फैसला सुनाना है। इस मामले में सीबीआई 21 लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। कांड में अबतक किंगपिन बताया गया ब्रजेश ठाकुर समेत 20 आरोपित जेल में बंद हैं।



सीबीआई की ओर से कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में इन आरोपितों पर बलात्कार व बाल यौन शोषण रोकथाम अधिनियम (पॉक्सो ) की धारा 6 के तहत आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में लगाए गए इल्जाम के साबित होने की स्थिति में आरोपितों को कम से कम दस साल कैद व अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है।



ब्रजेश ठाकुर है मुख्य आरोपी
इस मामले में बालिका गृह का संचालक ब्रजेश ठाकुर मुख्य आरोपी है। सीबीआई के मुताबिक, इस बालिका गृह में 34 लड़कियां 7 से 17 साल की उम्र के बीच की थी जिनके साथ महीनों से यौन शोषण हो रहा था। इस मामले में अन्य आरोपितों के साथ तत्कालीन जिला बाल संरक्षण अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया था। ये सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।


 

अन्य समाचार