निश्शक्त लोगों के बीच कंबल वितरित



संसू.,फारबिसगंज (अररिया): स्थानीय प्रखंड कार्यालय में विभिन्न पंचायत के लाचार एवं निश्शक्त लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद ने किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा सभी पंचायतों में लोगों को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया गया है। जरुरत पड़ने पर और लोगों को दिया जाएगा। ठंड को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस कार्यक्रम को पूरा किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र की सभी 32 पंचायतों में से चिन्हित निश्शक्त लोगों को बुलाकर लगभग 250 कंबलों का वितरण किया जा रहा है। ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए हैं ठंड के इस मौसम में कंबलों से राहत पाने वाले महिलाओं एवं जरूरतमंदों ने इस मदद की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। मौके पर मुखिया अरूण यादव, गोपाल कृष्ण, गौरव कुमार, उमर अली, विनोद गुप्ता,सुरज कुमार, समेत पंचायत प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद थे।
छात्र संघ चुनाव में डोर टू डोर छात्र छात्राओं से किया जाएगा संपर्क यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार