पेड़ काटने के मामले में सीओ ने तीन पर कराई प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के बिदुरी गांव में बीते शुक्रवार की रात बिहार सरकार की भूमि पर उगे हुए सखुआ के पेड़ों को गांव के लोगों ने अपना कच्चा मकान बनाने के लिए काट दिया था। इसमें लगभग आठ दर्जन से अधिक पेड़ काटे गए थे। गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम द्वारा कटी हुई लकड़ी को वन परिसर अधौरा लाया गया था। लेकिन पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई थी। सीओ विनय कुमार ने बताया कि जहां से पेड़ कटा है वह भूमि वन विभाग की है या बिहार सरकार की स्पष्ट नहीं हो सका था। भूमि की मापी के बाद स्पष्ट हो गया कि उक्त भूमि बिहार सरकार की है। पेड़ काटने वाले बिदुरी गांव निवासी शंभू सिंह पिता रामसागर सिंह, लकड़ी सिंह उर्फ सूर्यकांत सिंह पिता रामनरेश सिंह तथा रामराज सिंह पिता सर्व रामधनी सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार