जिले के एक मात्र बचे स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर प्रसाद सिन्हा का निधन

बेगूसराय। जिले के एकमात्र बचे स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर प्रसाद सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। 98 साल की उम्र में अपने पैतृक आवास मटिहानी में उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पीछे वे पुत्र, पुत्र वधु, पोता-पोती के साथ भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। देश की आजादी की लड़ाई में वे जेल गए थे और जेल में यातनाएं भी सही थी। आजादी के बाद मटिहानी क्षेत्र में वे शिक्षा को समृद्ध बनाने के लिए वे जीवन पर्यंत प्रयासरत रहे। दान में जमीन देकर केएल उच्च विद्यालय मटिहानी एवं अनुग्रह नारायण मध्य विद्यालय मटिहानी की स्थापना की। लंबे समय तक खुद उच्च विद्यालय मटिहानी के प्रधानाध्यापक रहे तथा यहां पढ़ने वाले छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते रहे। नौजवानों को खेल, कुश्ती आदि के लिए भी वे हमेशा प्रेरित करते रहे। मटिहानी में प्रखंड सह अंचल कार्यालय की स्थापना में उनका अहम योगदान रहा। जिसके कारण मटिहानी वर्तमान में विकास के रास्ते पर अग्रसर है। उनके निधन की सूचना पर बीडीओ भुवनेश मिश्र, सीओ उपेंद्र कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, मुखिया रेखा देवी, उप मुखिया संजय चौधरी, पंसस ललन राय, रामाश्रय साह, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष केडी हिमांशु, अनिल चौधरी, राम रतन चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा फूल-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीडीओ भुवनेश मिश्र ने कहा कि बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उनका दाह-संस्कार किया जाएगा।

डीलरों के लिए सुविधा की जगह परेशानी का सबब बनी पॉस यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार