एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया

पिंटू:- दादी नींद नहीं आ रही है। TV देख लूँ..???

दादी:- मुझसे बातें कर ले..
पिंटू:- दादी क्या हम हमेशा 6 ही रहेगें..? आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली।
दादी:- नहीं बेटा, आप के लिये कल डॉगी भी आ रहा है। तो 7 हो जायेंगे।
पिंटू:- पर.दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जायेगा, तो फिर 6 हो जायेंगे !!!!
दादी:- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जायेगी तो फिर 7 हो जायेंगे।
पिंटू:- फिर बहन चली जायेगी शादी करके तो फिर 6 हो जायेंगे !!
दादी:- बेटा.. फिर आपका बेटा.. हो जायेगा तो फिर 7 हो जायेंगे..।
पिंटू:- तब तक आप मर जाओगी वापस से 6 हो जायेंगे.!!!
दादी:- कुत्ते..!!! जा TV देख !!!
============================
एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया।
बनिया लड़की :- जब पिताजी सो जाएगें तो मै गली मे सिक्का फेंकुंगी,आवाज सुनकर तुरन्त अन्दर आ जाना।
लेकिन लड़का सिक्का फेंकनें के एक घन्टे बाद आया।
लड़की:- इतनी देर क्यो लगा दी ?
लड़का:- वो मै सिक्का ढुँड रहा था।
लड़की:- अरे पागल वो तो धागा बाँधकर फेका था, वापस खिच लिया। 
============================
संता: पत्नी को बेगम क्यूं कहते है ?
बंता: क्यूंकि शादी के बाद सारे गम पति के और पत्नी तो बे-गम हो जाती है।
============================
सोनू:- जब में तुम्हे चिल्लाता हु तब तुम अपना गुस्सा किसपे निकलती हो ??
रानी:- टॉयलेट साफ़ करके
सोनू:- हाहाहाहा, बेवकूफ औरत वो कैसे ?
.
रानी:- टॉयलेट आपके टूथब्रश से साफ़ करती हु..!!
============================
सोनू के 4 बच्चे थे।
एक दिन उसने अखबार में पढ़ा कि
ऐसे व्यक्ति जिनके 5 या अधिक बच्चे हैं,
सरकार उन्हें 20000 रुपया महीना देगी।
यह खबर सोनू ने अपनी पत्नी को दिखाई और बोला -
अगर तुम नाराज़ न हो तो तुमसे एक बात कहूँ . ?
पत्नी - नहीं होऊंगी . कहो !.
सोनू - मुझे मेरी गर्ल-फ्रेंड से भी एक बच्चा है .
तुम कहो तो उसे भी अपने घर ले आऊँ .
हमें ये 20000 रुपये महीने मिलने लगेंगे !.
पत्नी - ठीक है . ले आओ !.
सोनू खुशी-खुशी बच्चे को लेने चला गया।
जब वह बच्चे को लेकर वापस लौटा तो देखा
कि उसके 2 बच्चे गायब हैं।
उसने पत्नी से पूछा - 'मुन्नू और चुन्नू कहां गए ?..
पत्नी - 'जिसके थे वो ले गया . अब अखबार बस तुम्हारे घर में ही आता है क्या ? 
============================

अन्य समाचार