काजल कालू फेसबुक पर चैट कर रहे थे.

काजल कालू फेसबुक पर चैट कर रहे थे…

काजल:- मुझे एक चीज समझ नहीं आती कि यह 'बाबाजी का ठुल्लू' क्या है?
कालू:- अच्छा, मैं समझाता हूं। तुमने मुझसे अपने बर्थडे पर एक रिंग मांगी थी!
काजल:- हां, तो…?
कालू:- तो तुम्हें क्या मिला था?
काजल:- कुछ नहीं!
कालू:- इसे कहते हैं 'बाबाजी का ठुल्लू'…!!!
==============================
संता:- मेरे पास चार ईंटें थीं। मैं हेलिकॉप्टर से जा रहा था, तो मैंने एक ईंट नीचे फेंक दी। अब मेरे पास कितनी ईंटें बचीं?
बंता: तीन।
संता:- तीन स्टेप्स में बता - हाथी को फ्रिज में कैसे रखेंगे?
बंता:- सबसे पहले फ्रिज खोलेंगे, फिर हाथी को उसमें रखेंगे और फिर फ्रिज बंद कर देंगे।
संता:- अब चार स्टेप्स में बता- हिरण को फ्रिज में कैसे रखेंगे?
बंता:- सबसे पहले फ्रिज खोलेंगे। उसमें से हाथी को बाहर निकालेंगे और फिर हिरण को अंदर रख देंगे। इसके बाद फ्रिज बंद कर देंगे।
संता:- आज जंगल में शेर का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहां एक को छोड़ कर बाकी सभी जानवर मौजूद हैं। बता कौन गैरमौजूद है?
बंता:- हिरण। क्योंकि वह फ्रिज में बंद है।
संता:- बता, एक बूढ़ी औरत मगरमच्छों के तालाब को कैसे पार करेगी?
बंता:- बड़ी आसानी से। सारे मगरमच्छ तो शेर के जन्मदिन की पार्टी में गए हुए हैं!
संता:- आखिरी सवाल। वह बूढी औरत तालाब पार करते हुए मर गई। ऐसा कैसे हुआ?
बंता:- तालाब में फिसल गई होगी…
संता:- अबे गधे, उसके सिर पर ईंट गिर गई थी, जो मैंने हेलिकॉप्टर से नीचे फेंक दी थी…!!!
==============================
'आप इतनी बार टूर पर जाते हैं कभी मुझे भी घुमाने के लिए साथ ले जाइए!?'
सतत टूर पर रहते एक सेल्स ऑफिसर को उसकी धर्मपत्नी ने कहा।
बार-बार की डिमांड के बाद आखिर दक्षिण भारत के प्रवास हेतु
पति-पत्नी चेन्नई जाने के लिए निकले।
एयरपोर्ट से निकलकर एक पांचसितारा होटल में पहुंचे।
बढ़िया सा रूम पहले से बुक था।
सुबह उठकर बीच पर जाएंगे यह सोच कर देवी जी ने
सुबह के नाश्ते के साथ साथ सुबह 6 बजे का वेक अप कॉल भी बुक करा लिया।
खाना खाकर थके हुए साहब और उनकी धर्मपत्नी घोड़े बेचकर सो गए।
प्रातः 6 बजे वेक अप कॉल की घंटी में एक रोमांटिक गाना बजा।
साहब ने करवट बदलते हुए बंद आंखों से ही कहा..
'मत उठाना, वाइफ का होगा।'
और इसी के साथ दक्षिण भारत की यात्रा का रोमांचक अंत हुआ.
????
==============================

अन्य समाचार