बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का स्थापना दिवस मना

संस, नवादा : जिला माध्यमिक शिक्षक संघ नवादा कार्यालय में मंगलवार को संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह संघ का झंडोत्तोलन किया। संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा झंडे को सलामी दी गई। साथ ही संघ के प्रति वफादार एवं उसके नियमों के आधार पर चलने की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष ने बताया कि राज्य संघ की स्थापना 21 जनवरी 1925 को हुई थी। कार्यालय जमाल रोड पटना में अवस्थित है। इसके बाद सभी जिलों में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ स्थापित किया गया। गया जिला से अलग होकर नवादा जिला 1973 में अस्तित्व में आया। इसके बाद 1974 में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का गठन हुआ। 1974 में ही पहला चुनाव नेशनल उच्च विद्यालय माफी में हुआ था। रामनरेश सिंह पहले जिलाध्यक्ष चुने गए थे। 1975 में न्यू एरिया नवादा में संघ का कार्यालय बना था। कार्यक्रम के मौके पर सचिव चंदेश्वर शर्मा के अलावा मनोज कुमार, शिव कुमार प्रसाद, डॉ. राजेश कुमार, संजय कुमार, यमुना प्रसाद, देवाश्रय कुमार चंचल, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

वित्तरहित कॉलेज कर्मी 23 को कलेक्ट्रेट पर देंगे धरना यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार