जीविका समूहों का वार्षिक आमसभा

गणतंत्र दिवस के पूर्व महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रखंड अकबरपुर के पांच जीविका महिला ग्राम संगठन का वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से समूह की महिलाओं को जागृत किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृतत्युंजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड के नव दुर्गा जीविका महिला ग्राम संगठन- डेरमा, पलक जीविका महिला ग्राम संघठन- परतो कराहरी, दुर्गा जीविका महिला ग्राम संगठन- लक्ष्मी बिगहा, एकता जीविका महिला ग्राम संगठन- अकबरपुर और शीतल जीविका महिला ग्राम संगठन- रामडीहा का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्षिक लेन देन का विवरण देने के साथ आगामी वर्ष के कार्य योजना पर चर्चा कर संगठन को और मजबूत करने की पहल की गई।

एलेवन स्टार वारिसलीगंज ने बड़हिया को हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा यह भी पढ़ें
मौके पर जीविका के जिला कार्यालय के आइबीसीबी प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी अदिति कुमारी, बृजेन्द्र कुमार एवं रोजगार प्रबंधक दिलीप कुमार गुप्ता सहित क्षेत्रीय समन्वयक अधीर दास, सामुदायिक समन्वयक मधु भास्कर, वीणा कुमारी, माधुरी कुमारी, लक्ष्मीनी कुमारी, रिकू कुमारी, कुमारी कुसुमलता एवं रूबी कुमारी उपस्थित हो जीविका दीदियों का उत्साहव‌र्द्धन एवं मार्गदर्शन किया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार