आशा की कमी से स्वास्थ्य कार्य प्रभावित

मधेपुरा। जिले में आशा कार्यकर्ता की कमी कारण स्वास्थ्य संबंधी कार्यो पर ग्रहण लग रहा है। आशा कार्यकर्ता के नहीं रहने से टीकाकरण जैसे कार्य की गति धीमी हो रही है। इस बावत सदर प्रखंड अंतर्गत बालमगढि़या पंचायत के मुखिया अनिल अनल ने डीएम नवदीप शुक्ला को आवेदन देकर आशा की जल्द बहाली कराने की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में मुखिया अनिल अनल ने डीएम को बताया है कि आशा के पंचायतों में नहीं रहने से ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य संबंधी कार्यो में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने आवेदन में कहा कि सदर प्रखंड के मुरहो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल आशा की सीट 251 है। इसमें 121 पद खाली है। वही इसके साथ फेसिलेटर की कुल सीट यहां नौ है। इसमें दो पद खाली है। वहीं बालमगढि़या पंचायत में भी चार पद रिक्त है। जिसको लेकर कई बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन दिया गया। पर उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस बावत हमलोगों ने सिविल सर्जन को इस बारे में अवगत कराया। उन्होंने आशा की बहाली को लेकर आदेश भी जारी कर दिया। प्रभारी चिकित्सा प्रभारी की आनाकानी से यह अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यही कमोबेश सभी प्रखंडो का है। सभी जगह आशा कार्यकर्ता और फेसिलेटर की संख्या बल में भारी कमी है। इसका असर स्वास्थ्य संबंधी कार्याे पर पड़ रहा है। इस कारण ग्रामीण इलाके में रहने वाले खास गरीब महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा नदारद हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन पर उतरेंगे। सभी प्रखंडो के स्थिति

प्रेम प्रसंग के मामले में की गई दादी की हत्या, 11 पर मामला दर्ज यह भी पढ़ें
प्रखंड --- कुल आशा की संख्या ---वर्तमान संख्या
आलमनगर --- 181 ---- 180
बिहारीगंज --- 135 -- 126
चौसा ---- 155 --- 135
गम्हरिया ---- 84 -- 77
घैलाढ़ ---- 94 -- 82
ग्वालपाड़ा --- 130 --- 108
कुमारखंड --- 250 -- 217
मुरहो --- 251 ---- 130
मुरलीगंज -- 219 -- 185
पुरैनी --- 107 --- 89
शंकरपुर -- 109 -- 108
सिंहेश्वर --- 138 -- 110
उदाकिशुनगंज -- 196 --- 190
----------------
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार