पैक्स चुनाव में 12 हजार 393 मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज में छह पैक्सौ के लिए अगले माह चुनाव होना है। चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता संबंधित सूचना प्रखंड कार्यालय के बोर्ड पर चिपका दिया गया है। लोग तय समय से पहले मतदाता सूची के संबंध में दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। समय के बाद लोगों के दावा मान्य नहीं होगा। इसके लिए निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शीद अंसारी ने निर्देश जारी किए है। छह पैक्सौ के लिए 12 हजार 393 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी छह पैक्सौ के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही चुनाव की तिथि का भी निर्धारण कर दिया गया है। गौरतलब हो कि कुछ कारणों से छह  पंचायतों में पैक्स का चुनाव नहीं हो पाया था। कुछ पंचायत में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के डिफॉल्टेशन और कहीं कोरम पूरा नहीं होने की स्थिति में चुनाव नहीं कराया जा सका। अब चुनाव को लेकर सारी परेशानी दूर कर ली गई है। अधिकारी चुनाव प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र गोपालपुर, मंजौरा, लक्ष्मीपुर, लश्करी, मधुबन और खाड़ा पंचायत में  पैक्स का चुनाव होना है। मधुबन और लक्ष्मीपुर में पिछली बार कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया था। जबकि गोपालपुर, लश्करी, मंजौरा, खाड़ा पैक्स में डिफॉल्टेशन की समस्या बताया गया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारी की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। जबकि चार व पांच अप्रैल को नामांकन के समय तय किए गए है। वहीं सात एवं आठ अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। प्रत्याशी 10 अप्रैल को नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन प्रत्यशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किया जाएगा। जबकि 17 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक होगा। उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी। सारी प्रक्रिया 22 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।

संविधान व लोकतंत्र सुरक्षित रखने में कांशीराम की भूमिका अहम : डॉ.जवाहर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार