लूटपाट के दौरान बदमाशों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

मधेपुरा। चौसा-फुलौत रोड में सोमवार की रात हथियार से लैश बेखौफ बदमाशों ने बालू लदा ट्रैक्टर के साथ लूटपाट की कोशिश की। लेकिन इस दौरान चालक व अन्य लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को हवाले कर दिया है। घटना फुलौत-चौसा मुख्य मार्ग में धनेशपुर चौक से विषहरी मंदिर के समीप की है। थाना क्षेत्र के चंदसुरी टोला निवासी पीड़ित चाक सतीश कुमार ने बताया कि धनेशपुर चौक के समीप वह रात में जैसे ही बालू लदा ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। हथियार से लैश दो की संख्या में बदमाशों ने रोकने की कोशिश की। लेकिन रात होने के कारण चालक सतीश कुमार ने ट्रैक्टर नहीं रोका। उसके बाद बदमाशों ने हथियार दिखाकर चालक के साथ लूटपाट करने का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर हमला कर दिया। मारपीट में चालक जख्मी हो गया। वहीं पीछे से तीन से चार की संख्या में ट्रैक्टर लेकर आ रहे चालकों को देख बदमाश भागने लगे। इसके बाद बदमाशों को सभी ने मिलकर खदेड़कर पकड़ लिया। उसके बाद पिटाई कर दी। उसके बाद घटना की सूचना थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक को दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपित से पूछताछ के बाद फुलौत ओपी को सौंप दिया। फुलौत ओपी अध्यक्ष सुमंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अरविंद मंडल व दूसरा संतोष कुमार जो गनौल, आलमनगर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ लूटकांड का मामला दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है।

जेल प्रशासन ने एक हफ्ते तक बंदी से मुलाकात पर लगाई रोक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार