प्रियंका चोपड़ा ने डॉक्टर्स से पूछा सवाल तो मिला चौंकाने वाला जवाब, प्रियंका सदमें में

नई दिल्ली।

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से सहमी हुई है। यह एओक महामारी के रूप में दुनिया के सामने आया है। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से इस वायरस को लेकर बात की और लोगों के वायरस को लेकर जो सवाल हैं वो डॉक्टर्स से पूछे। डॉक्टर्स ने सवालों के जवाब देते हुए लोगों के कई भ्रम तोड़े। प्रियंका ने इस दौरान डॉक्टर्स से पूछा कि क्या ये वायरस हवा के जरिए फैलता है।
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर ने कहा, नहीं, यह वायरस हवा से नहीं फैलता है बल्कि अगर खांसते या छींकते वक्त आपके मुंह या नाक से जो पानी की छींटे निकलते हैं, उससे फैलता है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि ये वायरस खाने से भी नहीं फैलता है। और केवल नाक बहना कोरोना वायरस का लक्षण नहीं है बल्कि चाइना में 90 प्रतिशत लोगों में यह देखा गया कि जिसकी भी यह वायरस हुआ है।
प्रियंका ने हाल ही में फैन्स के साथ अपना आइसोलेशन एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप सभी वहां सुरक्षित होंगे। मैं वहां आना चाहती हूं और आप सभी को हैलो बोलना चाहती हूं। यह सच में बहुत परेशान करने वाला समय है। इसने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से उलट दिया है। प्रियंका ने आगे कहा, 'हमारे आम तौर पर शेड्यूल काफी एंटरटेनिंग होता था। साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हमें आवश्यक एहतियात बरतने होंगे। हमें कुछ दिन तक सामाजिक दूरी बनानी होगी।

अन्य समाचार