Photo: बाथरोब में पिता सैफ अली खान संग दिखे तैमूर, करीना कपूर ने कहा- घर में सुरक्षित रहें

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में दहशत का माहौल बना रखा है। भारत में पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में रह रहे हैं और लोगों को कोरोना से बचने के लिए जरूरी नसीहत दे रहे हैं। करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। करीना ने पोस्ट के साथ फोटो भी शेयर की है, जिसमें तैमूर पिता सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे हैं।

फोटो को पीछे से क्लिक किया गया है। इसमें सैफ आगे चल रहे हैं और उनके पीछे तैमूर हैं। दोनों ने बाथरोब पहना हुआ है। इससे पहले तैमूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वे मास्क पहने हुए नजर आए थे। करीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'डियर इंडिया, आइए, इसे साथ मिलकर करें। जिम्मेदार बनिए, घर में रहिए और सुरक्षित रहिए।' पोस्ट को करीना ने पीएम नरेंद्र मोदी और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को टैग किया है।
बता दें कि करीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। वह हर दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इससे पहले करीना ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें सैफ और तैमूर गार्डनिंग करते हुए नजर आए। इस फोटो को खूब लाइक और शेयर किया गया था। इसके पहले भी वह तैमूर के साथ सैफ की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

अन्य समाचार