अभिनेत्री निम्मी का मुंबई में निधन और कोरोना पर अमिताभ बच्चन ने दिया आइडिया, पांच खबरें

हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम यहां मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के पिता मेरठ के रहने वाले थे और निम्मी का जन्म आगरा में हुआ। वह 87 साल की थीं।

कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक के लिए लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। एक तरफ जहां कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर सिनेमा जगत के ठहर जाने से लोगों के मनोरंजन पर भी भारी असर पड़ा है। लेकिन इस बीच अब सोशल मीडिया यूजर्स रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण करने की मांग कर रहे हैं।
कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते कहर के चलते पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए देश को लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी क्वारंटीन में हैं। अपने खाली वक्त में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सचेत कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने एक और अनोखा तरीका अपनाया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम संदेश देते हुए एक बड़ा ऐलान किया। जिसके तहत देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। केन्द्र सरकार के इस फैसले का समर्थन हर कोई कर रहा है। बॉलीवुड कलाकारों ने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि वो अपने घरों से बाहर ना निकलें। तो वहीं अब टेलीविजन के कलाकारों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। सोशल मीडिया के जरिए इन कलाकारों ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लॉकडाउन का एलान कर दिया। अब लोगों को 21 दिनों तक अपने घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच कई लोग लगातार सोशल मीडिया पर जागरुकता फैलाने की कोशिश में जुटे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इसमें बिलकुल पीछे नहीं हैं। खासकर अभिनेता अमिताभ बच्चन लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने ट्विटर के जरिए एक सुझाव शेयर किया। अमिताभ ने बताया कि अगर देश में कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज करने के लिए अस्पतालों की कमी होती तो उसे कैसे पूरा किया जा सकता है।

अन्य समाचार