देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बॉलीवुड अभिनेता KRK ने नेताओं को बनाया अपना निशाना, बोले-सभी कम से कम 10 करोड़ दें..

घातक संक्रमण के चलते देश की अर्थव्यवस्था में काफी चल रही है। कोरोना वायरस के खतरे के चलते पूरी दुनिया जैसे थम सी गई है। भारत सरकार ने 21 दिनों का लॉक डाउन पूरे देश में पहले ही घोषित कर दिया है। देश की इस सुरक्षा योजना के चलते देश के नागरिक भी सरकार के इस निर्णय में अपना समर्थन देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेताओं ने देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए डोनेशन के रूप में आर्थिक मदद दी।

जिसमें हाल ही में बाहुबली प्रभास ने करोड़ों वायरस की लड़ाई के लिए देश को 4 करो रुपए का योगदान किया। वहीं बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने भी 1.80 करोड़ रुपए का सहयोग किया। वहीं, अब बॉलीवुड प्रदूषण और अभिनेता कमाल आर खान ने कोरोनावायरस को लेकर एक ट्वीट किया है। यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है।
Each politician should donate min 10Cr to fight #COVID2019! Jo inke Paas Hai Woh Sab public Ka Hi Toh Hai!
- KRK (@kamaalrkhan) March 26, 2020
आपको बता दें कि अभिनेता प्रड्यूसर कमाल आर खान ने अपने ट्वीट के द्वारा कहा कि 'देश के हर नेता को राहत कोष में लगभग 10 करोड़ रुपए का योगदान करना चाहिए, क्योंकि उनके पास आज जो कुछ भी है वह जनता की वदौलत की है। केआरके ने अपने ट्वीट के जरिए नेताओं से कोरोनावायरस से चल रही लड़ाई के लिए फंड देने की गुहार लगाई है। केआरके कारण इस ट्वीट इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। लोग अपने स्तर पर अपनी राय भी रखते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने कमाल के राय पर रिप्लाई करते हुए इस बात को सही ठहराया है। आज नेताओं के पास जो भी है। वह देश की जनता का ही फिर क्या इस समय वह अपनी जनता के लिए इतना भी नहीं कर सकते।'
कमाल खान एक प्रड्यूसर और अभिनेता होने के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। इस समय भारत में लगातार कोरोनावायरस के बढ़ते आंकड़ों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। अब तक भारत में कोरोना के 700 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 16 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।
इतना ही नहीं, सरकार के निर्देशानुसार देशभर में 14 अप्रैल तक के लिए लॉक डाउन की घोषणा भी की जा चुकी है।

अन्य समाचार