कंगना रनौत ने Coronavirus को लेकर पीएम मोदी के फैसले पर कही ये बात

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। हाल ही में कंगना ने इस लॉकडाउन को लेकर बात की। कंगना ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'लोग जो ये सोच रहें कि 1 दिन चला गया, 2 दिन चला गया, ये वैसा नहीं है। सरकार हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है, हमारे पास अच्छी लीडरशिप है। हम एक बहुत बुद्धिमान नेता द्वारा गाइड किए जा रहे हैं, लेकिन आपको जागरुक होना होगा। ये एक व्यक्तिगत लड़ाई है। हमें इसके खिलाफ एक साथ सोचना होगा। हमें अभी सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने पड़ोसी के लिए, अपनी सोसाइटी के लिए और देश के लिए जिम्मेदार होना होगा। हमें अपने देश के भविष्य की जिम्मेदारी लेनी होगी।'

कंगना ने कहा, 'अगर ये 21 दिन का प्लान फेल हो जाता है तो ये हमारे लिए बहुत नुकसानदेह होगा। समाज में कई लोग हैं जो सरकार के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोग इक्ट्ठा होकर वायरस को फैलाने में मदद कर रहे हैं। उनके ऐसा करने से सरकार का प्लान फेल हो सकता है।'
कोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय कुमार ने दान किए 25 करोड़ रुपए, PM मोदी ने दिया ये रिएक्शन
बाकी सेलेब्स की लगाई फटकार...
कंगना ने क्वारंटीन वीडियोज बना रहे सेलेब्स पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, 'फिल्म स्टार ऐसे भी बेवकूफ बनकर घूमते हैं। वे क्या बेवकूफियां कर रहे हैं, उन्हें वो करने दीजिए। लकिन देश में जब भी एक में एक पान्डेमिक सिचुएशन आया है ये विश्व युद्ध से भी बड़ी आपदा है। आपको इसकी गंभीरता समझने की जरूरत हैं।'

अन्य समाचार