जूही परमार ने बताया घर पर साबुन बनाने का तरीका

घर पर सैनिटाइजर और मास्क कैसे बनाए जाएं, इस बारे में दर्शकों को बताने के बाद अभिनेत्री जूही परमार अपने यूट्यूब चैनल पर एक नए वीडियो के साथ वापस आई हैं और इस बार वह घर में कैसे ऑर्गेनिक सोप बनाए जाएं, इस बारे में टिप्स साझा कर रही हैं। जूही ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज कोविड-19 के इस दौर में जहां साफ-सफाई रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो गया है, वहीं हम अपने लिए सही साबुन और सैनिटाइजर या उन सारी चीजों को ढूंढ़ने में अकसर संघर्ष करते रहते हैं, जो हमें रोगाणुओं से दूर रखें, तो यहां मैं तुलसी के कुछ पत्तों के साथ अपना ऑर्गेनिक, केमिकल रहित एलोवेरा साबुन बना रही हूं। इसके कई लाभ हैं। यह मुहांसों, दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने और मुलायम त्वचा पाने में आपकी मदद करेगी और साथ ही इससे स्ट्रेच मार्क्‍स को भी कम करने में मदद मिलेगी। इसे घर पर बनाएं। आइए आपको बताती हूं कि इसे कैसे बनाते हैं।"जूही ने इसके साथ साबुन बनाने के अपने वीडियो के लिंक को भी साझा किया है। इस पोस्ट के साथ जूही ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हाथों में ये साबुन लिए नजर आ रही हैं।

अन्य समाचार