कोरोना वायरस: राजकुमार राव ने डोनेट करते हुए किया कुछ ऐसा, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

बॉलीवुड एक्टर कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ सामने आ रहे हैं। पीएम केयर्स फंड और कोरोना के लिए बनाए गए अन्य राहत कोष में जमकर डोनेट कर रहे हैं। अक्षय कुमार, कपिल शर्मा समेत कई एक्टर्स डोनेट कर चुके हैं। अब राजकुमार राव भी सामने आए हैं और कोरोना के खिलाफ जारी जंग में डोनेट किया है। इसके बाद उनके फैंस ने राव की काफी प्रशंसा की है।

राजकुमार राव ने पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र सीएम राहत कोष फंड और जोमेटो में काम करने वालों के परिवारों के लिए डोनेट किया है। राजकुमार राव ने कितने रुपए दिए हैं, इसके बारे में नहीं बताया है।
उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में साथ आने का समय है। मैंने अपनी ओर से थोड़ा किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष, सीएम राहत कोष और जोमेटो फीडिंग इंडिया के लिए दान किया है। आप जितना कर सकते हैं करें। देश को हमारी जरूरत है। जय हिंद।' राजकुमार राव के ट्वीट के बाद कई फैंस ने उनकी प्रशंसा की है। सभी उनके अमाउंट को नहीं बताने पर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
It's time to stand together & to help our administration in this fight against Coronavirus. I've done my bit..Donated to #PMReliefFund #CMReliefFund and to #ZomatoFeedingIndia to help feed families in need. Please support in whatever way you can. Our Nation Needs Us. Jai Hind❤️
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao)
It’s time to stand together & to help our administration in this fight against Coronavirus. I’ve done my bit..Donated to #PMReliefFund #CMReliefFund and to #ZomatoFeedingIndia to help feed families in need. Please support in whatever way you can. Our Nation Needs Us. Jai Hind??❤️

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि चैरिटी करने का यह सबसे बढ़िया तरीका है। इसके पीछे पूरी तरह वजह केयर करना है। कोई दिखावा नहीं। रुपए के बारे में जानकारी देना सही नहीं है। राजकुमार आप के ऊपर गर्व है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया राजकुमार राव। आपने रुपए नहीं बताकर अच्छा काम किया।

अन्य समाचार