Shaktimaan के टीवी पर वापसी करते ही Mukesh Khanna ने किया सीक्वल बनाने का ऐलान, खुशी से झूम उठे फैंस

Fans react on Shaktimaan's sequal:कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत जैसे शोज दस्तक दे चुके हैं। इन दोनों शोज के ऑन एयर होते ही प्रसार भारती ने ऐललान कर दिया था कि, शक्तिमान (Shaktimaan) भी टीवी पर वापसी करने जा रहा है। आज से दर्शक दूरदर्सन पर मुकेश खन्ना के इस सुपरनैचुरल शो का मजा ले सकेंगे। इस बीच हमारे हाथ शक्तिमान से जुड़ी एक ऐसी खबर हाथ लगी है जिसको जानकर इस शो के फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे। दरअसल, शक्तिमान के टीवी पर वापसी करते ही मुकेश खन्ना ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि, वह इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं।

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने बताया, हम इस समय शो की कहानी पर काम कर रहे हैं जो कि, पिछले तीन साल से चल रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि, शक्तिमान की कहानी में आगे क्या हुआ था। यही वजह है कि, हम अब सीक्वल लाने की तैयारी कर रहे हैं। कोरोना वायरस आउटब्रेक खत्म होते ही काम तेजी से खत्म किया जाएगा। लोग आज भी शक्तिमान देखना चाहते हैं। इस परेशानी के खत्म होने के बाद शक्तिमान की डिमांड पहले से ज्यादा हो जाएगी।
मुकेश खन्ना के शक्तिमान पर दिए इस बयान के बाद लोग खुशी के मारे फूले नहीं समां रहे हैं। तभी तो शक्तिमान के फैंस अपनी उत्सुकता का इतहार सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। सीक्वल बनने की घोषणा के बाद अब सबको आगे की कहानी जानने में दिलचस्पी और बढ़ गई है। ट्विटर पर आ रहे कमेंट्स इस बात का सबूत है।
देखें ट्वीट्स-
If #Shaktimaan comes back on TV, a generation might get to see without having to do their homework first. ?
- Bijoy Munshi (@Bijoy111Bijoy) March 30, 2020
Every 90s kid now....#Shaktimaan pic.twitter.com/ZugaxgbtTK - Ishita (@ishita4495) March 30, 2020
Every 90s kid now....#Shaktimaan pic.twitter.com/ZugaxgbtTK
- Ishita (@ishita4495) March 30, 2020
India ka Superhero #Shaktimaan ✨✨✨✨???? - PRASENJIT ~~প্ৰসেনজিত্‍ (@prasenjit_assam) March 30, 2020
India ka Superhero #Shaktimaan ✨✨✨✨????
- PRASENJIT ~~প্ৰসেনজিত্‍ (@prasenjit_assam) March 30, 2020
U r my childhood hero sir
- JITIN KUMAR BHALLA (@jitin_bhalla) March 29, 2020
Golden days pic.twitter.com/1Rc9fptaiW - Rajini Kaavalan (@kavalan_rajini) March 29, 2020
Golden days pic.twitter.com/1Rc9fptaiW
- Rajini Kaavalan (@kavalan_rajini) March 29, 2020
Telecast in regional languages. - Premkumar R (@premrpk124) March 29, 2020
Telecast in regional languages.
- Premkumar R (@premrpk124) March 29, 2020
शक्तिमान को लेकर लोगों के प्यार को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि, शो को बने इतना समय बीत जाने के बाद भी फैंस आज भी इसकी कहानी को खूब पसंद करते हैं। बहरहाल, आप शक्तिमान के सीक्वल को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरुर बताएं।

अन्य समाचार