रिकॉर्ड: वनडे में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाली 7 टीमें, No.3 पर पाकिस्तान जानें भारत का स्थान

आज हम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाली 7 टीमों के बारे में बात करने वाले हैं। तो चलिए जान लेते हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने 625 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उसके खिलाड़ियों ने 1719 छक्के जड़े हैं। एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 204 छक्के जड़े हैं।
बेन स्टोक्स जैसे तूफानी बल्लेबाज़ों से युक्त इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने 746 वनडे मैचों में 1785 छक्के जड़े हैं। इयोन मॉर्गन इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 211 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ हैं।
न्यूजीलैंड की टीम ने 772 वनडे मुकाबले खेले हैं जिनमें उसके खिलाड़ियों ने 2184 छक्के जड़े हैं। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 200 छक्के ब्रेंडन मैकुलम ने जड़े हैं।
949 वनडे मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2263 छक्के जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 162 छक्के रिकी पोंटिंग ने जड़े हैं।
927 वनडे मुकाबले खेलने वाली पाकिस्तानी टीम ने 2405 छक्के जड़े हैं। पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 351 छक्के शाहिद अफरीदी ने जड़े हैं।
वेस्टइंडीज की टीम ने 822 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उसके खिलाड़ियों ने 2611 छक्के जड़े हैं। क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक 331 छक्के जड़े हैं।
टीम इंडिया ने 987 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 2631 छक्के जड़े हैं। भारत की ओर से सर्वाधिक 244 छक्के रोहित शर्मा ने जड़े हैं।
दोस्तों ! क्या वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम को सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में पीछे छोड़ पायेगी? कमेंट कर बतायें।

अन्य समाचार