सलमान खान के भतीजे की मौत, कई दिनों से था फेफड़ों में संक्रमण

मुंबई। नोवल कोरोनावायरस महामारी की वजह से पूरे भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है। इस बीच सलमान खान के परिवार में एक दुखद खबर सामने आई है।

सुपरस्टार सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह खान का निधन हो गया है। वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें फेफड़ों का संक्रमण था।

दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत की खबर सुनते ही सलमान के परिवार में कोहराम मच गया है। अब्दुल्लाह खान के मौत की जानकारी खुद सलमान खान ने दी है।
उन्होंने अब्दुल्लाह के बारे में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर फैंस से ये बात शेयर की है। सलमान ने एक ट्वीट कर अब्दुल्लाह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अब्दुल्लाह की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है- हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे।

अन्य समाचार