PICS: 29 साल की हुईं पंखुरी अवस्थी, 14 साल बड़े एक्टर गौतम रोडे से रचाई थी शादी



टीवी एक्ट्रेसस पंखुरी अवस्थी आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन को पंखुरी ने देर रात अपने पति और सास के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने रात 12 बजे केक काटकर घर पर अपना जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको पंखुरी अवस्थी और गौतम रोडे लव स्टोरी और इनकी शादी की तस्वीरें दिखाएंगे।
@pankhuri313 #happybirthdaypankhuri #pankhuriawasthy
A post shared by Isabel Yebra ?? (@_isabelyebra) on Mar 30, 2020 at 8:20pm PDT

इस कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों ने 5 फरवरी साल 2018 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी दी चर्चाएं मीडिया में भी खूब रही। दोनों ने राजस्थान के अलवर में शादी की थी। शादी की सारी रस्में दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर राजस्थान के अलवर के खूबसुरत किले तिजारा के एक महल में पूरी हुई थी। वहीं पूरे किले को एक महल की तरह सजा दिया गया था ।

बड़े ही शाही अंदाज में शादी हुई। दोनों की शादी की सारी रस्में वहीं हुई थी। दोनों ने हल्दी, मेंहदी के फंक्शन को काफी इंजॉय किया। इन दोनों की शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही पहुंचे। परिवार वाले और करीबियों के सामने दोनों ने सात फेरे लिए थे।

शादी के जोड़े में दोनों ही जंच रहे थे। जहां पंखुड़ी लाल लहंगे में दिख रही थी । तो वहीं गौतम भी गोल्डन शेरवानी में जंच रहे थे । दोनों ही मेड फॉर ईच अर लग रहे थे। इस बेहद ख़ास मौके पर पारंपरिक जोड़े में गौतम और पंखुड़ी ने एक साथ खूब सारे पोज़ दिए।

बता दें कि पंखुड़ी गौतम से पूरे 14 साल छोटी हैं। बताया जा रहा था कि शादी की तैयारियां पिछले काफी वक्त से चल रही थी। पंखुरी जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। गौतम-पंखुड़ी ने एक साथ सूर्यपुत्र कर्ण सीरियल में काम किया है। इसके बाद से ही दोनों का प्यार शुरू हो गया और अब इनकी शादी हो गई है।

अन्य समाचार