विदेश से आए 35 लोगों को किया गया होम क्वारंटाइन

मधेपुरा। विदेश से आए 35 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें से सात लोगों का सैंपल सोमवार को लिया गया। बाकी बचे लोगों की जांच पहले हो चुकी है। सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया है। सभी 35 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। सात व्यक्तियों का सैंपल पटना जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही इनका भी रिपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आने वालों की सूची विभाग को सौंपी है। इसमें सबसे अधिक सिंहेश्वर में लोग पहुंचे हैं। जहां साउदी अरब से पांच लोग पहुंचे हैं। बाकी चार लोगों का पता नहीं चल पाया है किस देश से आएं हैं। वहीं मधेपुरा में चार लोग पहुंचे हैं। इसमें दो लोग दुबई व दो का पता नहीं चल पाया है। वहीं गम्हरिया में दो लोग साउदी अरब से पहुंचा है। इसी प्रकार जिले के अन्य प्रखंडों में भी लोग पहुंचें हैं। सभी लोगों का प्रत्येक दिन आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।

महानगरों से आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार