पोखर से किशोरी का शव बरामद

खगड़िया। बंदेहरा गांव स्थित पोखर से एक किशोरी का शव पसराहा पुलिस ने बुधवार की सुबह बरामद किया है। उक्त किशोरी की पहचान बंदेहरा के इस्माइल की पुत्री आसमीन खातून के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी बीते मंगलवार की दोपहर से ही घर से गायब थी। स्वजनों ने काफी खोजबीन की। बुधवार की सुबह पोखर में युवती का शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। पसराहा थाना अध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि उक्त किशोरी थोड़ी विक्षिप्त थी। पोखर में डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा।

पसराहा में रेल कर्मियों की हुई जांच यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार