तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे मधेपुरा के 43 लोग

मधेपुरा। तब्लीगी जमात में मधेपुरा के 43 लोग शामिल हुए थे। इसकी सूची राज्य मुख्यालय ने पुलिस विभाग को भेजी है। सूची मिलने के बाद दो लोगों की पहचान कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दोनों को फिलहाल क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। बाकी लोगों की खोज की जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को जानकारी जुटाने को कहा गया है।

एसपी संजय कुमार ने बताया कि राज्य मुख्यालय से सूची मिली है। सिर्फ दो ही लोग मधेपुरा में मिले हैं। बाकी लोग यहां नहीं पहुंचे हैं। वे लोग बाहर में कहीं हैं। यद्यपि पुलिस बचे लोगों की जानकारी जुटा रही है। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के विस्तार के बाद 14 से 23 मार्च के बीच निजामुद्दीन मरकज से काफी लोग बिहार लौटे थे। गृह मंत्रालय से प्राप्त सूची में मधेपुरा के 43 लोगों के नाम है। सभी को जांच का निर्देश दिया गया है। कोरोना का लक्षण दिखने पर जांच के लिए सैंपल लेने को कहा गया है। सूची मिलने के बाद मधेपुरा में इन लोगों की तलाश की गई। लेकिन अब तक दो ही लोगों का पता चला पाया है। सभी को मोबाइल नंबर के आधार पर ट्रैक किया जा रहा है। गृह विभाग के द्वारा सभी का नाम, पता व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है। कोट मोबाइल नंबर के आधार पर लोगों को ट्रैक किया जा रहा है। दो लोग मिले हैं। उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। दोनों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। अन्य लोगों का लोकेशन मधेपुरा से बाहर का आ रहा है।
सिंहेश्वर बाजार को किया गया सैनिटाइज यह भी पढ़ें
संजय कुमार
एसपी, मधेपुरा
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार