शर्मनाक: दीयों की जगह मशाल लेकर समर्थकों के साथ सड़कों पर दिखें बीजेपी विधायक राजा सिंह।

06 Apr, 2020 10:08 AM | Saroj Kumar 2914

सम्पूर्ण राष्ट्रीय लॉकडाउन के बीच रविवार, 05 अप्रैल रात 09 बजे ०९ मिनट के लिए अपने घरों में लाइट बंद कर कोरोना वायरस को हराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पूरे भारत के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत और समर्थन किया। लोगों ने अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर अपने मोबाइल फोन की फ्लैश, मोमबत्तियां और दीये जलाकर रोशनी की। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैदराबाद में विधायक राजा सिंह की शर्मनाक वीडियो सामने आयी जिसकी आलोचना भी हो रही है।


हैदराबाद में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। विधायक राजा सिंह ने अपने हाथ में मोमबत्तियां और दीयों की जगह मशाल लेकर समर्थकों के साथ सड़कों पर दिखें। इस दौरान अपने समर्थकों के साथ बीजेपी विधायक राजा सिंह ने 'गो बैक, चीनी वायरस, गो बैक' के नारे भी लगाए। इस दौरान राजा सिंह ने सोशल डिस्टन्सिंग का भी ख्याल नहीं रखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था की राजा सिंह के साथऔर पांच अन्य लोग हाथों में अग्नि मशाल थामे हुए थे, जबकि अन्य मोमबत्तियाँ ले जा रहे थे। विधायक राजा सिंह ने हाथों में मशाल लिए तस्वीर अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर भी की है।


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं और राजा सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राजा सिंह ने लॉकडाउन के नियम तोड़े हैं।


 

अन्य समाचार