विवेक ओबेरॉय ने लॉकडाउन में 5000 परिवारों की मदद करने की जिम्मेदारी ली

नई दिल्ली। एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कोरोना संकट में फंसे लोगों के लिए मदद की पहल की है। पहले उन्होंने 12 परिवारों के भोजन की जिम्मेदारी ली, लेकिन जब उनको पता चला कि ऐसे कई और परिवार हैं तो मदद का दायरा बढ़ा दिया। विवेक ने कोरोना संकट में फंसे 5000 परिवार की मदद की है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लोगों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। बॉलीवुड के कई सितारे लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं।

विवेक ने कोरोना संकट में फंसे लोगों के लिए मदद की पहल की है। पहले उन्होंने 12 परिवारों के भोजन की जिम्मेदारी ली, लेकिन जब उनको पता चला कि ऐसे कई और परिवार हैं तो मदद का दायरा बढ़ा दिया। विवेक ने बताया कि वे प्रवासी मजदूरों को भोजन और पैसों की मदद कर रहे हैं। अब तक 5000 परिवारों को मदद की है। अब उनके इस कैम्पेन 'साथ' को सोशल मीडिया के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। इससे लोगों की जल्दी और सीधे मदद हो पाएगी।
ऐसा नहीं है कि विवेक इस तरह से पहली बार किसी की मदद के लिए सामने आए हैं। विवेक सोशली काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन किसी ना किसी की मदद करते रहते हैं। इससे पहले विवेक सुनामी पीड़ितों, कैंसर पीड़ितों और दिमागी रूप से कमजोर बेघर महिलाओं की मदद भी करते रहते हैं। इसके अलावा विवेक जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा से भी जुड़े हुए हैं

अन्य समाचार