दिलचस्प बातें / राजस्थान के जयपुर में शूट हुआ था महाभारत का युद्ध, स्थानीय लोग बने थे सैनिक

देश में कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन के पुराने शो एक बार फिर लोगों को देखने को मिल रहे है। दर्शकों द्वारा एक बार फिर इन शो पर भरपूर प्यार लुटाया जा रहा है। दूरदर्शन पर रामायण के साथ-साथ महाभारत को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। तीन दशक बाद भी जनता महाभारत में काम करने वाले एक्टर्स को खूब पसंद कर रही है। इसके साथ ही शो से जुड़ी कुछ रोचक बातें भी बाहर आ रही है। जैसा की हम सभी जानते है कि महाभारत में सबसे अहम् था युद्ध। इस युद्ध की शूटिंग के दौरान कई परेशानी का सामना करना पड़ा था। खासकर बिजली के खंभे सबसे बड़ी समस्या थी। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महाभारत के युद्ध की शूटिंग के लिए बी आर चोपड़ा मुंबई में ही लोकेशन ढूंढ रहे थे। वह इस महाभारत के युद्ध को ग्रैंड बनाना चाहते थे। हालांकि, हर जगह बिजली की खंभों की दिक्कत आती थी।


बी आर चोपड़ा जब ट्राइल ले रहे थे तो हर बार फ्रेम में ये बिजली के खंभे आ जा रहे थे। दरअसल महाभारत काल में बिजली नहीं थी। बी आर चोपड़ा की तलाश जयपुर में जाकर खत्म हुई थी। जयपुर के पास उन्हें ये मैदान मिल गया था।तंबुओं में रहते थे कलाकार, 1 ही टॉयलट से गुजारा 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले ऐक्टर पंकज धीर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि युद्ध वाले सीन शूट करना उनके लिए सबसे मुश्किल भरा था। पंकज धीर ने बताया था कि राजस्थान के जयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर युद्ध वाले सीन शूट किए गए थे और वहां न तो कलाकारों के लिए वैनिटी वैन थीं और न ही मेकअप रूम। पंकज धीर ने आगे बताया कि सभी कलाकार लोकेशन पर बने तंबुओं में रहते थे और वहां 40 लोगों के लिए सिर्फ एक ही टॉयलट था। कॉस्ट्यूम मेटल के बने होते थे और वे इतने तप जाते थे कि भीषण गर्मी में शूट में पहने रहने में बहुत ही दिक्कतें होती थीं।

स्थानीय लोग बने थे सैनिक महाभारत के युद्ध को ग्रैंड बनाने के लिए काफी ज्यादा सैनिकों की जरूरत थी। ऐसे में सबसे बड़ा चैलेंज था कि कलाकारों को जमा करना। हालांकि, टीवी पर इसकी पॉपुलेरिटी काफी ज्यादा थी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई स्थानीय कलाकारों ने इसके लिए पैसे भी नहीं लिए थे। आपको बता दें कि महाभारत का युद्ध 18 दिन तक चला था। ऐसे में इसके एक एपिसोड की शूटिंग 12-12 घंटे तक चलती थी। महाभारत के पांडवों ने कलयुग में फिर लिया था जन्म, जानिए कहां दिलचस्प बातें / 201 रुपये थी 'महाभारत' के युधिष्ठ‍िर गजेंद्र चौहान की पहली कमाई महाभारत / युद्ध में आम जनता बनी थी सैनिक, लोग मुफ्त में करते थे काम महाभारत / बिना कट के शूट हुआ था द्रौपदी चीर हरण का सीन, शूटिंग के बाद फूट-फूटकर रोई थीं रूपा गांगुली

अन्य समाचार