मुकेरी टोला गांव के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

गोपालगंज।

नगर थाने के मुकेरी टोला गांव के समीप चार पहिया वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक थावे थाने के बगहा सैदा गांव के तसउवर अहमद का पुत्र सरफराज था। जख्मी युवक रंजन कुमार बताया गया है। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर सरफराज अहमद व रंजन कुमार गोपालगंज शहर में किसी काम से आ रहे थे। वे जैसे ही गोपालगंज-थावे मुख्य मार्ग पर मुकेरी टोला गांव के समीप चार पहिया वाहन के धक्के से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उन्हें गोरखपुर लेकर जा ही रहे थे कि सरफराज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष नेयाज अहमद, सब इंस्पेक्टर बीएन राय, विकास कुमार, एएसआई जितेन्द्र सिंह यादव व राजेश राय समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।

अन्य समाचार