JioPhone Next: दिवाली से पहले आ रहा दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन! दमदार फीचर्स देख नहीं कर पाएंगे यकीन

नई दिल्ली, JioPhone Next Pragati OS: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सोमवार को अपने आगामी किफायती स्मार्टफोन - जियोफोन नेक्स्ट के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की है। जियो ने कहा, 'जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) के साथ, जियो भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को लोकतांत्रिक बनाने के अपने दृष्टिकोण की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाने की योजना बना रहा है।

इसके साथ ही जियो कंपनी का आगामी स्मार्टफोन, रिलायंस जियोफोन नेक्स्ट गूगल के एंड्रॉइड द्वारा संचालित प्रगति ओएस (Pragati OS) पर चलेगा। आपको बता दें कि JioPhone Next दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Pragat OS का उपयोग किया जा रहा है। JioPhone Next स्मार्टफोन में Qualcomm का प्रोसेसर शामिल किया जायेगा। तो चलिए आपको बताते है इस स्मार्टफोन के बारे संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में।
JioPhone Next की खूबियां
प्रगति ओएस
यह Google की तरफ से बनाया गया एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे खासतौर भारतीय यूजर्स के लिए ही बनाया गया है।
क्वालकॉम
JioPhone Next स्मार्टफोन में Qualcomm का प्रोसेसर दिया जायेगा।
वॉयस असिस्टेंट
वॉयस असिस्टेंट यूजर्स को डिवाइस को ऑपरेट करने में मदद करता है। जैसे (ऐप खोलें, सेटिंग्स को मैनेज करें आदि) और इंटरनेट से जानकारी/कंटेंट आसानी से उनकी अपनी भाषा में प्राप्त करने में मदद करता है।
ट्रांसलेट
यह उपयोगकर्ताओं को अपनी पसंद की भाषा में किसी भी सामग्री को पढ़ने की अनुमति देता है।
आसान और स्मार्ट कैमरा
डिवाइस एक स्मार्ट और धांसू कैमरे से लैस है, जो पोर्ट्रेट मोड जैसे विभिन्न फोटोग्राफी मोड के साथ आता है। नाइट मोड यूजर्स को कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने की सुविधा देता है।
Jio और Google Apps प्रीलोडेड
फोन में सभी उपलब्ध एंड्रॉइड ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे आसानी से Google Play Store के माध्यम से डिवाइस में डाउनलोड किया जा सकता है। इस प्रकार उन्हें Play Store पर उपलब्ध लाखों ऐप्स में से चुनने की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। यह कई जियो और गूगल ऐप्स के साथ प्रीलोडेड भी आता है।
ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपग्रेड
जियोफोन नेक्स्ट ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ अपडेट रहता है। स्वचालित रूप से वितरित नवीनतम सुविधाओं के साथ अनुभव केवल समय के साथ बेहतर होता जा रहा है। यह इंटरनेट से जुड़ी परेशानियों से बचाने वाले सुरक्षा अपडेट के साथ भी आता है।
कमाल की बैटरी लाइफ
नया डिडिजाइन किया गया प्रगति ओएस, जो एंड्रॉइड द्वारा संचालित है, लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित करते हुए धांसू प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।

अन्य समाचार