समय पर मिलेगी बाढ़ अनुग्रह अनुदान राशि, कवायद तेज



संवाद सूत्र, हेमजापुर (मुंगेर) : संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां काफी तेज कर दी गई है। इस वर्ष बाढ़ आई तो लाभुकों को समय पर बाढ़ अनुग्रह अनुदान राशि मिल जाएगी। इस बार शिक्षकों के जरिए नहीं बल्कि प्रखंड कार्यालय के समस्त पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधि मुखिया, उप मुखिया, पूर्व मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच व समाजसेवियों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लाभुकों की सूची का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। पंचायत प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य हैं डोर टू डोर जाकर सूची के सत्यापन कार्य कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर से व्हाट्सएप के जरिए प्रबंधन तंत्र बाढ़ की पल पल की की जानकारी ले रहा है। एक और जहां जिला मुख्यालय से संबंधित पदाधिकारियों को बाढ़ को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं वहीं धरहरा अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने बाढ़ ग्रुप तैयार कर सभी पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों को इसमें जोड़ दिया है। इससे ग्रुप में बाढ़ की पल-पल की जानकारी अपडेट होने से सभी पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आवश्यक जानकारियां मिल रही है। -------------------------- प्रखंड बाढ़ प्रभावित इलाका धरहरा प्रखंड का गंगा तटवर्ती हेमजापुर, बाहाचौकी और शिवकुंड, महरना सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित वाले पंचायत हैं। हर वर्ष बाढ़ आने पर यहां जानमाल का काफी नुकसान होता है। बाढ़ के समय तीनों पंचायत के लगभग सभी वार्ड जलमग्न हो जाते हैं। ---------------------- सीओ ने कहा-तेजी से चल रहा काम धरहरा प्रखंड की सीओ पूजा कुमारी ने बताया कि 2021 की सूची के तहत ही लाभुकों को बाढ़ अनुग्रह अनुदान राशि दिया जाना है। लाभुकों की सूची में आवश्यकता पड़ने पर योग्य व्यक्ति का नाम जोड़ने व अयोग्य का नाम हटाने को निर्देशित किया गया है। प्रभावितों के नाम पासबुक से मिलान कर यथा नाम रखना जरूरी है। पति-पत्नी में किसी एक को ही अनुग्रह अनुदान राशि दी जा सकेगी। किसी एक परिवार में एक ही व्यक्ति को बाढ़ अनुग्रह अनुदान राशि दी जा सकेगी। र्देशों का अनुपालन पंचायत प्रतिनिधियों को कराने के लिए कहा गया है। समय पर सभी काम पूरा हो जाएगा। संभावित बाढ़ प्रभावितों को समय पर अनुग्रह अनुदान राशि मिल सकेगी। किसी तरह के कार्य में कोताही और फर्जी प्रविष्टि पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

अन्य समाचार