खगड़िया नगर परिषद में वार्ड 39, मतदाताओं की संख्या 1.19 लाख



इधर खगड़िया सहित गोगरी नगर परिषद में नए पंचायतों को जोड़ा गया है। खगड़िया नगर परिषद में पांच पंचायत जोड़े गए हैं। इनमें सन्हौली, संसारपुर, रांको, कोठिया और मथुरापुर शामिल है। खगड़िया नगर परिषद के विस्तारीकरण के बाद 39 वार्ड हैं। पूर्व में 26 वार्ड थे। वर्तमान में मतदाताओं की संख्या एक लाख 19 हजार है। गोगरी नगर परिषद में चार पंचायतों को जोड़ा गया है। जिनमें राटन, मुश्किपुर, दक्षिणी जमालपुर और उत्तरी जमालपुर शामिल है। कुल वार्ड 36 है। अलौली और बेलदौर नगर पंचायत में पूर्व के एक-एक पंचायत शामिल जबकि अलौली, परबत्ता, बेलदौर और मानसी में नए नगर पंचायत का गठन किया गया है। बेलदौर नगर पंचायत में पूर्व के बेलदौर पंचायत को ही शामिल किया गया है। बेलदौर नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड बनाए गए हैं। मतदाताओं की संख्या 12 हजार है। जबकि अलौली नगर पंचायत में भी पूर्व के अलौली पंचायत को ही शामिल किया गया है। अलौली नगर पंचायत में मात्र 12 वार्ड हैं। मानसी नगर पंचायत में पूर्व के चकहुसैनी और खुटिया पंचायत शामिल है। जबकि परबत्ता नगर पंचायत में पूर्व के गोविदुपर, परबत्ता और रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत को शामिल किया गया है। कहने का मतलब एक पंचायत और दो पंचायत को भी शामिल कर नगर पंचायत का गठन कर दिया गया है। नवगठित नगर पंचायतों में सबसे अधिक पूर्व की तीन पंचायतें परबत्ता नगर पंचायत में जुड़ी है। अब परबत्ता प्रखंड 19 पंचायतों की है। जबकि मानसी प्रखंड के सात में दो पंचायतें नगर पंचायत में आने के बाद यह पांच पंचायतों का प्रखंड बनकर रह गया है। गोगरी प्रखंड में अब 20 पंचायतें शामिल हैं।

अन्य समाचार