यूपी मॉडल को बिहार में लागू करना चाहते हैं अश्विनी चौबे, इस वजह से केंद्रीय मंत्री कर रहे वकालत



जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। बिहार को अपराधमुक्त बनाना है, तो यूपी के योगी माडल को अपनाना होगा। आज यूपी माडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है।
स्थानीय परिसदन में उक्त बातें गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री अश्विनी चौबे ने यह बातें कही।
कहा कि बिहार की जनता हत्या, बैंक लूट समेत अन्य घटनाओं से त्रस्त हो गई है। आए दिन यहां के अपराधी पुलिस वालों को दौड़ा रहे हैं।

कोई ऐसा दिन नहीं होगा जब सूबे मे बैंक लूट व हत्या की घटना सुनने को नहीं मिलती हो। सरकार व अधिकारी हाथ पर हाथ रख बैठें हैं।
उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम में प्रस्तावित सम्राट अशोक की जयंती कार्यक्रम को राज्य सरकार ने एक षडयंत्र के तहत रद कराया है।
30 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिना कोई बाधा के संपन्न हुई। 31 मार्च को अपराधियों द्वारा की गई तोडफ़ोड़ व लूटपाट की घटना को दंगा का स्वरूप बतलाकर प्रशासनिक षडयंत्र किया गया।
Rohtas: रोहतास जिले में कहर ढाने लगी गर्मी, अब से सुबह साढ़े 6 से साढ़े दस बजे तक खुलेंगे स्कूल यह भी पढ़ें
एक घर में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बनाने के दौरान हुए विस्फोट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
बम निर्माण व घटना की उच्चस्तरीय जांच सरकार को करानी चाहिए, क्योंकि प्राथमिकी कराने वाले अधिकारी ने अपने आवेदन में आमलोगों की हत्या करने के उद्देश्य से बम बनाने की बात कही है। पूरी घटना की जांच न्यायिक दृष्टिकोण से आवश्यक है।
रोहतास पुलिस- प्रशासन पर भड़ास निकालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार के इशारे पर अधिकारी अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर भाजपा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर झूठे केस में फंसा रही है।
बिहार के इस जिले में अब बच्चे चलाएंगे स्कूल, सिर्फ हाजिरी लगाने आएंगे शिक्षक; जनगणना को लेकर फरमान जारी यह भी पढ़ें
पूर्व विधायक का नाम प्रशासन द्वारा घसीटा जा रहा है। इन सभी अनाचार, अत्याचार का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अहिंसक आंदोलन चलाकर भाजपा जवाब देगी।
शराब व खनन तस्कर को साथ रखकर यह सरकार इस अवैध कारोबार पर किस प्रकार की प्रतिबंध लगाएगी। यहां महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है।
यहां तक की महिला अधिकारी व पुलिसकर्मियों को घेरकर अपराधी तत्वों द्वारा घेरकर पीटा जा रहा है। यह पूरी तरह जंगलराज पार्ट टू काे प्रदर्शित करता है।

किसानों की खेत में आग लग जाने पर उन्हें दंडित किया जा रहा है। किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार में केंद्र द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए भेजी गई राशि का दुरुपयोग व बंदरबांट हो रहा है। नीतीश कुमार के पेट में दांत है।
उसी से ये अपने विरोधियों को काटने का काम करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए साढ़े तीन सौ से अधिक सीट लाकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगा।

2025 के बिहार विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा व सहयोगी दल की सरकार बनाने में सफल होगी। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक, मीडिया प्रभारी ई. पुलकित सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

अन्य समाचार