मढ़ौरा में दो पक्षों के बीच झड़प में महिला की मौत

मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए झड़प में महिला की मौत हो गई है। वहीं दोनों से 14 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है। घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भलुई वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्य नागेंद्र राम द्वारा नाले का अपने घर के बगल में गिरा रहे है। थे। जिसका विरोध भालू महतो ने किया, इस दौरान बहस के बाद मामला मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनो पक्षों से लाठी, डंडा एवं धारदार हथियार से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष से वार्ड सदस्य नागेंद्र राम, धमेंद्र राम ,मुकेश राम ,राकेश राम ,अनीता देवी ,देवेन्द्र राम जख्मी हो गये। जबकि दूसरे पक्ष से दशरथ महतो की 65 वर्षीय पत्नी फूलेश्वरी देवी मौत हो गई। वहीं
मांझी में पूर्व मंत्री रवीन्द्रनाथ मिश्र का हाथी पगलाया यह भी पढ़ें
भालू महतो, रामजी महतो ,तेरस महतो ,उमेश महतो ,लालधारी महतो, अनीता देवी ,हरेंद्र महतो ,इंद्रदेव महतो ,बुरी तरह से घायल हो गए है। जिनका उपचार मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. समीम अख्तर ने बताया कि फूलेश्वरी देवी अस्पताल आने से पहले से ही मर चुकी थी। जबकि
इंद्रदेव महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने के पर मढ़ौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों से बयान दर्ज कर रहा था। हालांकि समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार